“अम्मा” के लिए की जा रही दुआओं का सच.........


    कभी आपने अस्पताल को मन्दिर बनते देखा हैं? क्या आपने कभी आपने विश्व के चुनिन्दा चिकित्सकों के बारे में जाना हैं?क्या आपने कभी एक माँ का अपने परिवार के प्रति अपार प्रियतम देखा हैं? इन सभी प्रश्नों को देखकर आप एक बार तो स्तम्बद्ध रह जायेगे कि आखिर यह कहना क्या चाह रहा हैं? हकीकत तो यह कि इन समस्त सवालों का जवाब तमिलनाडू की जनता से मिलेगा; अपने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामनाओं का जो दौर चेन्नई के अपोलों अस्पताल के इर्द-गिर्द दिखाई दे रहा हैं वो अनेक सवालों से परिपूर्ण हैं जिसका सबसे बड़ा मूल्य हैं देश के सशक्त लोकतान्त्रिक होने का| गोरतलब हैं कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और AIDMK प्रमुख सुश्री जे.जयललिता पिछले 20 दिनों से अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं चिकित्सकों ने उन्हें पानी की कमी,संक्रमण और डीहाइड्रोशन की शिकायत बताई हैं|
       इतनी भारी संख्या में तमिलनाडु की जनता का अपनी “अम्मा” के प्रति प्यार देखा जाना भारतीय लोकतंत्र में हलचल से कम नही हैं| देश की जनता और और जनप्रतिनिधियों को सच जानना अत्ति-आवश्यक हैं| तमिलनाडू का विकास इसका निष्पक्ष साक्षी हैं कि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अम्मा ने वहा की जनता का हृदय विजित किया हैं शिक्षा ,चिकित्सा,रोटी,कपडा ,मकान इन सभी आधारभूत पहलुओं ने अम्मा को एक लोकप्रिय बनाया हैं |
      एक लोकतान्त्रिक राष्ट्र में आधार स्तम्भ जनता होती हैं जिसका भरोसा जीतना जनप्रतिनिधियों के सामने चुनोती होती हैं जो एक आदर्श और लोककल्याणकारी राज्य को  इंगित करते हैं |
     देश में वर्तमान में राजनेताओं और दलों के बीच चल रही कस्साकशी के दौर में अम्मा के लिए दुआओं के इस भारी समर्थन को जानना जरुरी हैं जानकर ही संतुष्ट नही होना हैं अपितु अनेक राज्य को इन्हें गृहण भी करना होगा जो इस देश को चार चाँद लगे|


     -शौकत अली खान,तेजा की बेरी (जालौर)

Post a Comment

0 Comments