एक सैनिक सिर्फ शहीद ही नही होता

एक सैनिक सिर्फ
शहीद ही नही होता
वो लिखता है
शहादत के चर्चे
कि उसका शहीद होना
कितना जरूरी था
इस मुल्क के लिए

अंतिम विदाई के पल में
शामिल हो युवा
और वो समझे,सोचे कि
मिटना देश के वास्ते
कितना गौरवशाली है
हैं गौरव की अमर कहानी

परिवार के नन्हें और कच्चे आंसू
किसी जमीं पे गिरना नही भाता शहीद को
फिर भी सौंपा जाता है तिरंगा उसके परिवार को।

रंगों की इस मुहब्बत में असर के जलवे कयामत तक
उसकी शान और शहादत के गीत लिखेंगे,फिर सुनाएंगे।
~ शौक़त

Post a Comment

0 Comments